samkodasan Benefits: तनाव दूर करना है तो करें ये आसन, मिलेंगे 4 जबरदस्त फायदे, जानें आसान विधि

 

Benefits of समकोणासन:  अगर आप तनाव से परेशान हैं तो योग कीजिए, योग शरीर को निरोग रखने में मदद करता है। कहा भी जाता है कि जिसने योग को अपना लिया वो हमेशा निरोग रहता है। वैसे तो सभी योगासन हमारी सेहत के लिए लाभदायक होते हैं, लेकिन किसी विशेष समस्या या बीमारी से निजात पाने के लिए प्रत्येक योगासन की अपनी एक खासियत और उसका महत्व होता है। यही वजह है कि हम आपके लिए समकोणासन के फायदे लेकर आए हैं।

क्या है समकोणासन( What is straight angle pose)

समकोणासन दो शब्दों से मिलकर बना है समकोण और आसन, जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है इस आसन में शरीर 90 डिग्री का कोण बनाता है। इस आसन को इंग्लिश में स्ट्रेट एंगल पोज (Straight Angle Pose) कहते हैं। समकोणासन को करने से न केवल शरीर में लचीलापन आता है बल्कि कमर का दर्द भी दूर हो जाता है।

समकोणासन करने की विधि

सबसे पहले योगा मैट पर सीधा खड़े हो जाएं।
अब अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाएं।
अब शरीर को कमर से मोड़ते हुए 90 डिग्री तक नीचे की ओर झुकाएं।
ध्यान रहे कि आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए और दोनों हाथ सामने, जबकि नजरें जमीन की ओर हों।
इस दौरान आपको लंबी गहरी सांस लेते रहना है।
करीबन 30-40 सेकंड तक इसी पोजीशन में रहना है।
फिर हाथों को नीचा करके सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं।

समकोणासन करने के लाभ

  • ये आसन पैरों के साथ-साथ पूरे शरीर की मांसपेशियों के तनाव को दूर करने के लिए बेहतरीन उपाय है।
  • इस योग आसन को करने से शरीर में लचीलापन आने के साथ ही रीढ़ की हड्डी में भी सुधार होता है।
  • इस आसन को करने से कमर के निचले हिस्से में मजबूती मिलती है और गर्दन का दर्द भी दूर होता है।
  • शारीरिक तनाव को दूर करने तथा शारीरिक संतुलन बनाने के लिए ये आसन काफी अच्छा माना गया है।

समकोणासन के दौरान बरतने वाली सावधानी

  1. घुटनों में दर्द होने पर इसका अभ्यास करने से बचें।
  2. स्तनपान कराने वाली महिलाएं इसके अभ्यास से बचें।
  3. पैर में कोई दिक्‍कत है तो इस आसन को नहीं करना चाहिए।
  4. गर्भवती महिलाओं के लिए भी समकोणासन सहीं नहीं है।
  5. एक बार में पांच से दस बार समकोणासन कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Benefits Of Ber:सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हैं खट्टे-मीठे बेर...

Green Chickpeas Benefits: हरे चने से दूर हो जाएंगी ये गंभीर बीमारियां, आज से ही खाना करें शुरू

Home remedies for hemorrhoids:इन उपायों से मिलेगी बवासीर से निजात..