Hair Growth TIPS: लंबे-घने-काले बाल चाहिए तो लगाएं ये चीज, जड़ से मजबूत हो जाएंगे हेयर


Hair Growth TIPS: अगर आपके बालों की ग्रोथ कम है और वह झड़ रहे हैं तो आपको उनकी अधिक देखभाल करने की जरूरत है। उल्टा सीधा खानपान और प्रोटीन की कमी के चलते अक्सर बाल टूटने और झड़ने लगते हैं, इन समस्याओं से सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान रहती हैं क्योंकि बड़े बालों को कैरी करना आसान नहीं होता। अगर आप बालों की ग्रोथ बढ़ाना चाहती हैं तो ये खबर आपके काम की है। आप मेथी और आंवले से बालों को घना और मजबूत बना सकते हैं।

बालों के लिए कैसे फायदेमंद है मेथी-आंवला

आंवला और मेथी यह दोनों बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। मेथी के बीजों में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है और बालों को अंदर से मजबूत बनाता है। ये बालों की रूसी को भी दूर करता है। वहीं आंवला भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो झड़ते बालों से लेकर डैंड्रफ तक को दूर करने के लिए जाना जाता है। नीचे जानिए बालों को लंबा करने में आंवला-मेथी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

पहला तरीका- बाल लंबे करने के लिए ऐसे करें मेथी और आंवले का Use....

  1. सबसे पहले तीन चम्मच मेथी दाने को रात में भिगोकर रखें।
  2. सुबह भीगी हुई मेथी को अच्छी तरह से पीसना होगा।
  3. मेथी को पीसने के बाद उसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालें।
  4. इसके बाद आप इसमें करीब डेढ़ चम्मच आंवला मिला दें।
  5. अब इस मिश्रण में दो चम्मच जैतून का तेल मिला लें।
  6. फिर इन सभी को आप अच्छी तरह से मिला लें।
  7. इसके बाद स्कैल्प पर मसाज करते हुए पेस्ट को लगा लें।
  8. पेस्ट को दो घंटे लगा रहने दें, फिर नॉर्मल पानी से सिर को धो लें।
  9. इस पेस्ट को आप हफ्ते में 2 बार आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

दूसरा तरीका- नींबू के साथ करें मेथी-आंवले का Use..

  • सबसे पहले मेथी दाने को रात में भिगोकर रखे दें।
  • अगली सुबह इसका पेस्ट बना लें।
  • फिर इसमें एक चम्मच आंवला पाउडर मिला लें।
  • अब ऊपर से करीब एक नींबू का रस मिलना है।
  • फिर दोबारा इस पेस्ट को अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर इसे बालों की जड़ पर अच्छे से लगाना है।
  • करीब एक घंटे के लिए बालों पर ही लगा रहने दें।
  • पेस्ट हल्का सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें।
  • कुछ ही दिनों में आपको बालों पर फर्क दिखने लगेगा।

मेथी-आंवला और नींबू से बालों की ग्रोथ होगी और मजबूती भी मिलेगी

अगर आप बाल लंबे करता चाहते हैं या फिर उनकी तेजी से ग्रोथ करना चाहते हैं तो ये नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। मेथी और आंवले को लगाने से बालों को गहराई से पोषण मिलता है। साथ ही इससे बालों का टूटना कम होता है। इनके नियमित इस्तेमाल से बालों में नमीं बनी रहती है। मेथी और आंवले के इस्तेमाल से सिर की स्कैल्प से खुजली, रूसी और डैंड्रफ दूर होती है। साथ ही बाल प्राकृतिक रूप से काले बनते हैं और तेजी से घने बनते हैं।

Disclaimer: ब्लॉग में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी HEALERHUT की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Comments

Popular posts from this blog

Benefits Of Ber:सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हैं खट्टे-मीठे बेर...

Green Chickpeas Benefits: हरे चने से दूर हो जाएंगी ये गंभीर बीमारियां, आज से ही खाना करें शुरू

Home remedies for hemorrhoids:इन उपायों से मिलेगी बवासीर से निजात..